मोटरसाइकिल की टक्कर से होमगार्ड घायल, जिला अस्पताल रेफर
बहराइच, जून 30 -- श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती में रात्रि ड्यूटी पर साइकिल से जा रहे एक होमगार्ड को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नवीन मॉडर्न पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर मरवाटिया निवासी 54 वर्षीय होमगार्ड शिवराज यादव, पुत्र सूर्यलाल, सोमवार रात अपने घर से साइकिल से इकौना रात्रि ड्यूटी के लिए जा रहे थे। कटरा-बीरपुर मार्ग पर तेंदुआ पंडित के पास पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिवराज यादव सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने घायल हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.