औरैया, नवम्बर 9 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा थानाक्षेत्र के नगला नथा गांव में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। गांव निवासी श्यामवीर पुत्र पदम सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनका पुत्र अजीत 20 अक्टूबर को मोटरसाइकिल से खेत पर गया था। खेत के पास वह अपनी बाइक पर बैठा था, तभी सामने से आ रहे बकौहा निवासी धरवेन्द्र कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार ने अपनी मोटरसाइकिल तेज व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एम्बुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया। थानाप्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.