औरैया, अप्रैल 4 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव दिलीपपुर में सड़क किनारे जा रही महिला को मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिलीपपुर निवासी राजीवर ने तहरीर में बताया कि 27 मार्च को उनकी पत्नी विनीता लक्ष्मनपुर में झंडा चढ़ाने जा रही थीं, तभी मुहम्मदाबाद निवासी चंदन यादव ने तेज रफ्तार व शराब के नशे में बाइक चलाते हुए टक्कर मार दी। घायल महिला को सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर किया गया। थानाप्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...