चाईबासा, जनवरी 27 -- गुवा । किरीबुरू थाना क्षेत्र में 26 जनवरी की दोपहर करीब 3 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना मेघाहातुबुरु जाने वाले मार्ग पर वन विभाग टावर के पास स्थित तीखे मोड़ पर हुई, जहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार किरीबुरू प्रोस्पेक्टिंग निवासी पवन करुवा अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से किरीबुरू से बड़ाजामदा की ओर जा रहा था। उसी समय मेघाहातुबुरु सेल प्रबंधन की बस जनशताब्दी के यात्रियों को लेकर मेघाहातुबुरु की ओर लौट रही थी। जैसे ही बस वन विभाग टावर के पास तीखे मोड़ पर पहुंची, सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उसकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर...