पाकुड़, दिसम्बर 27 -- महेशपुर। आमड़ापाड़ा-महेशपुर मुख्य सड़क पर ग्वालपाड़ा गांव स्थित विद्यालय के समीप शुक्रवार दोपहर महेशपुर बाजार से मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे बारहबीघा निवासी मुन्ना यादव 32 वर्ष सड़क पर बने गड्ढे के कारण मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होने से सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सक पंकज कुमार बिराजी, डॉ़ आबू सलाम ने स्वास्थ्य कर्मी राजेश रंजन के साथ मिलकर जख्मी का प्राथमिक उपचार किया। जख्मी मुन्ना यादव के सिर पर हल्की चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...