मथुरा, अप्रैल 16 -- मथुरा, केशीघाट के निकट मोटर बोट हादसे में यमुना में डूबे लोगों में से लापता चल रहे पंकज का छह दिन बाद भी सुराग नही लग सका है। पुलिस, पीएसी की गोतखोर टीमें दर्जनभर वोट के माध्यम से तलाश कर रही है तो दूसरी ओर पुलिस की सात टीमें यमुना किनारे-किनारे तलाश कर रही हैं, लेकिन अभी उसका सुराग न लगने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार को भी सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। बताते चलें कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वृंदावन के केशीघाट के सामने यमुना में मोटरबोट डूबने के दौरान सोमवार तक पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये गये सर्च ऑपरेशन के तहत 15 श्रद्धालुओं के शवों निकलवाकर परिजनों को सौंपा जा चुका है। यह भी पढ़ें- मथुरा नाव हादसे के बाद आगरा तक हड़कंप, यमुना में नाव उतारने से पहले लेना होगा लाइसेंस अभी तक एक लापता का सुराग नहीं लग सका है। ...