पीलीभीत, मार्च 12 -- बिलसंडा। कनपरी गांव में कुत्ते के मोजा उठाकर ले जाने के विवाद में जमकर संग्राम हुआ। कहासुनी गालीगलौज के बाद जमकर लाठी डंडे चले। अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायलों का मेडिकल कराया है। थाना क्षेत्र के गांव कनपरी के रहने वाले रामासरे ने बताया कि रात के वक्त वे अपने घर के सामने बैठे थे। उसी वक्त उसके भाई मुकेश का मोजा कुत्ता उठा ले गया। गुस्से में मुकेश कुत्ते को गाली दे रहा था। उसी वक्त पड़ोस के भगवानदास, रवि, महिपाल व तेजराम आ गए और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। लाठी डंडे से पीटा। कहा, तुम लोग हमें गाली दे रहे थे। जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से महिपाल ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके पड़ोस में रहने वाले रामासरे का पालतू कुत्ता उसके लड़का मुनीस की चप...