भागलपुर, मार्च 11 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 23 जनवरी को सत्यानंद कुमार से हुई लूट मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नाथनगर के चंपानाला रोड मदनीनगर का रहने वाला दीपक कुमार महलदार, नाथनगर के ही चंपानगर निवासी रौनक कुमार और हबीबपुर थाना क्षेत्र के मोमिन टोला का रहने वाला मो गुड्डू उर्फ अफाक अंसारी शामिल है। पुलिस ने उनके पास से सात मोबाइल, एक बाइक और 9400 रुपये नगद बरामद किया है। एसपी सिटी ने बताया कि घर जाने के दौरान हसनगंज रोड में सत्यानंद से तीन आरोपियों ने लूटपाट की थी। पुलिस की टीम का नेतृत्व डीएसपी सिटी-2 राकेश कुमार कर रहे थे। टीम में मोजाहिदपुर थानेदार धीरेंद्र कुमार यादव, डीआईयू के एसआई चंदन, विकास शामिल थे।

ह...