भागलपुर, अप्रैल 5 -- भागलपुर। मोजाहिदपुर से अलीगंज तक शनिवार दोपहर लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। लगभग एक घंटे तक वाहन टस से मस नहीं हो रहे थे। ट्रैफिक पुलिस की मौके पर मौजूदगी थी। वे लोग जाम हटाने का प्रयास भी कर रहे थे लेकिन जाम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा था। देर शाम तक जाम का प्रभाव रहा। जाम के कारण सड़क पर अनधिकृत रूप से वाहनों को पार्क करना और वाहनों की अत्यधिक आवाजाही बतायी जा रही है। जाम के दौरान लोगों को मोजाहिदपुर से अलीगंज तक जाने आने में एक से डेढ़ घंटे तक वक्त लग रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...