वाराणसी, अगस्त 18 -- वाराणसी। बरेका निर्मित डीजल लोको मोजाम्बिक और अफ्रीकी देशों को भेजे जाएंगे। इस वित्तीय वर्ष में इन देशों से 3300 हॉर्सपॉवर केप गेज 5-5 इंजनों का ऑर्डर मिला है। लोको निर्माण की प्रक्रिया प्रगति पर है। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) भारत की तकनीकी क्षमता को वैश्विक स्तर पर निरंतर सुदृढ़ कर रहा है। अब तक 182 इंजन 11 देशों को निर्यात किए जा चुके हैं। यहां निर्मित इंजन पूरे एशिया और अफ्रीकी देशों श्रीलंका, सूडान, म्यांमार, तंजानिया, सेनेगल, माली, मलेशिया, वियतनाम, अंगोला, मोजाम्बिक और बांग्लादेश में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में आईसीवीएल (इंटरनेशनल कोल वेंचर्स लिमिटेड), मोजाम्बिक को पांच और अफ्रीकी देशों के लिए पांच इंजन के ऑर्डर मिले हैं। मोजाम्बिक और अफ्रीकी देशों को निर्यात किए जाने वाले सभी इंजन 3300 हॉर्सपॉवर क...