नई दिल्ली, जुलाई 14 -- अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान आया है। ट्रंप ने कहाकि मोजतबा खामेनेई तो 90 फीसदी खत्म हो चुके हैं। ट्रंप ने आगे कहाकि ईरान पहले ही अपनी नेवी, एयर फोर्स, एयर डिफेंस सिस्टम और अपने टॉप मिलिट्री कमांडर्स को खो चुका है। उन्होंने कहाकि अमेरिका से युद्ध के दौरान ईरान की सैन्य क्षमता बुरी तरह से प्रभावित हुई है। गौरतलब है कि हाल ही में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि इस दौरान मोजतबा खामेनेई मौजूद नहीं थे। उनकी नामौजूदगी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे।मोजतबा कहां हैं? डोनाल्ड ट्रंप ईरान की क्षमताओं पर बात कर रहे थे। उन्होंने फॉक्स न्यूज से कहाकि ईरान के पास ना तो नेवी है और ना ही एयरफोर्स। यह सब खत्म हो चुका है।...