नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- मोगरा-चमेली जैसे फूल लोग घर-आंगन को महकाने के लिए लगाते हैं और इन पौधों की सही देखभाल होने पर यह फूलों-कलियों से लद जाते हैं। मोगरा के फूल घर को महका देते हैं और इनकी कलियों से बालों के लिए लोग गजरा भी बनाते हैं। मोगरा ज्यादातर घरों में लगा होता है लेकिन सही देख-रेख ना हो पाने के कारण कभी फूल नहीं निकलते हैं, तो कभी पौधा ही सूख जाता है। अगर आपने भी मोगरे का पौधा लगाया है और उसमें फूल नहीं आ रहे हैं, तो हम आपको इसकी देखभाल करने का सही तरीका बताएंगे, साथ ही जानेंगे कि किस खाद्य को डालने से फूल निकलने लगेंगे।बड़ा गमला या जमीन में लगाएं मोगरे के पौधे को हमेशा बड़े गमले या फिर जमीन में लगाएं। इसके पौधे की जड़े फैलती है और अगर उन्हें फैलने के लिए सही जगह नहीं मिलेगी, तो सही से ग्रोथ नहीं होगी। पौधे की ग्रोथ का असर फूलों ...