मोगरा : मलेरिया जांच शिविर में तीन मिले संक्रमित
चाईबासा, जुलाई 10 -- जगन्नाथपुर। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जोसेफ मेलगांडी के नेतृत्व में मिशन उदय 2.0 के तहत 7 जुलाई से लगातार तीन दिनों तक मोगरा पंचायत के विभिन्न गांवों में मलेरिया जांच शिविर लगाया गया। गुरुवार को मोगरा पंचायत के मोगरा, काकुईता एवं हेस्सापी गांवों के साथ-साथ विद्यालयों में भी बच्चों की मलेरिया जांच की गई। मोगरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एमपीडब्ल्यू राजेश गोप, जयंत महतो एवं अविनाश सिंकू ने जांच की। वहीं, हेस्सापी गांव में अमित हेंब्रम, सुनील सुरेन एवं बिमल हेस्सा, जबकि काकुईता गांव में ऋषभ कुमार, शिवराज सिंकू एवं जगन्नाथ गोप ने जांच अभियान का संचालन किया। शिविर के दौरान कुल 268 महिला, पुरुष, बुजुर्ग एवं बच्चों की मलेरिया जांच की गई, जिसमें तीन लोग मलेरिया संक्रमित पाए गए। यह भी पढ़ें- Pakur News: फीवर सर्वे सह मले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.