समस्तीपुर, मार्च 15 -- समस्तीपुर, निस। नगर निगम ने कचहरी रोड स्थित समस्तीपुर जिला अदालत परिसर में स्थित मोख्तारखाना में शौचालय बनवाने का निर्णय लिया है, जिसके लिए अधिवक्ता संघ ने निगम को धन्यवाद किया है। संघ से जुड़े अधिवक्ताओं में इस निर्णय से हर्ष व्याप्त है। अधिवक्ता संघ ने नगर निगम के महापौर अनिता राम से मांग की थी कि मोख्तारखाना भवन में एक आधुनिक शौचालय की परम आवश्यकता है। इस मांग पर महापौर ने अपने सहयोगियों-समर्थकों और निगम के कर्मियों के साथ मोख्तारभवन स्थल को देखा तथा महसूस किया कि यहां शौचालय की अनिवार्यता है। पूर्व से मोख्तारखाना में एक अनुपयोगी शौचालय है, जो काफी जर्जर हालत में है तथा जिससे आती सड़ांध से महामारी फैलने का खतरा यहां बना रहता है। संघ के सदस्यों (अधिवक्ताओं ) को नाक बंद कर मोख्तारखाना में बैठ कर काम करना पड़ता है। मुव...