मुजफ्फर नगर, नवम्बर 10 -- श्री श्यामा श्याम मंदिर में चल रही श्री मद्भागवत कथा में रविवार को कथा वाचक गोविंद बृजवासी ने भगवान कपिल मुनि ऋषि कर्दम और उनकी पत्नी देवहुती के यहां भगवान विष्णु के वरदान से पुत्र रूप में जन्म लेने की कथा, पिता के संन्यास लेने के बाद, माता देवहुति के अनुरोध पर कपिल मुनि ने उन्हें मोक्ष प्राप्ति के लिए सांख्य दर्शन का ज्ञान देने की कथा प्रसंग विस्तार से सुनाया। कथा वाचक ने असुर हिरण्याक्ष द्वारा पृथ्वी को समुद्र में डूबो देंने पर श्री हरि ने वराह रुप धर कर समुद्र से पृथ्वी को निकालने की कथा विस्तार से सुनाई। कथा के मुख्य यजमान सुनील त्यागी नूतन त्यागी रहे। इस अवसर पर हरीश गोयल, ललित अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पं. जगमोहन भारद्वाज, अनिल शर्मा, सुनील शर्मा देवी प्रसाद मिश्रा का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.