मुरादाबाद, जनवरी 24 -- मुरादाबाद। पीतलनगरी स्थित प्राचीन दुर्गा शिव मंदिर में हरिनाम संकीर्तन किया गया। इसमें आचार्य दीपेंद्र शास्त्री ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन मोक्ष प्रदाता है। मगर इसे पाने के लिए मनुष्य योनि में जन्म लेना जरूरी है। इसे पाने के लिए अनेकानेक जन्मों में सत्कर्म करने होंगे। कलियुग में इस जन्म को पाने के बाद भी सत्गुरु का सानिध्य आवश्यक है। यही आपका भौतिकवादी संसार से मोह भंग कराएगा और आप प्रभु की भक्ति में लीन हो जाएंगे। यहीं से मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्था में राजेंद्र अग्रवाल, सोनम गुप्ता, प्रदीप सरीन, गीता, मंजू सैनी, सुनीता रानी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...