नैनीताल, जनवरी 5 -- गरमपानी। जनता की सरकार-जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम प्रधान उषा पिनारी की ओर से मोक्ष धाम और संगम तट क्षेत्र में फैली गंदगी का मुद्दा उठाए जाने पर प्रशासन ने विशेष कदम उठाए। डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिला पंचायत ने मोक्ष धाम परिसर और संगम तट पर विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान लंबे समय से जमा कचरा हटाया गया और झाड़ियों की सफाई की गई। जिला पंचायत की टीम ने ट्रॉली की मदद से कचरे का निस्तारण कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया। छड़ा-खैरना के प्रधान प्रतिनिधि बालम सिंह पिनारी ने कहा कि मोक्ष धाम और संगम तट धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल हैं, जहां सफाई बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रशासन से नियमित सफाई अभियानों की मांग भी की, ताकि श्रद्धालुओं और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.