हाथरस, सितम्बर 1 -- हिन्दुस्तान संवाद हाथरस, संवाददाता। श्री श्री 108 पुष्प दंत जी महाराज मोक्ष कल्याण के मौके पर सभी मंदिरों में भक्ति भाव से लड्डू चढ़ाया गया। दसलक्षण महापर्व के चौथे दिन जैन मंदिरों में अभिषेक, शांति धारा पूजन विधान आरती, प्रवचन और प्रतियोगिता हुई। हलवाई खाना स्थित श्री पार्श्वनाथ पंचायती दिगम्बर जैन मंदिर में भक्ताम्बर पाठ जितेंद्र जैन द्वारा कराया गया। तीन घंटे चले पाठ में सभी के एक एक कर 48 दीपक जलाये। उत्तम शौच धर्म पर सार्थक भैया द्वारा प्रवचन किये। प्रतियोगिता में बच्चों व महिलाओं ने भाग लिया। नयागंज स्थिति नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में कल्प वृक्ष प्रतियोगिता अयोजित की गई। डांडिया प्रतियोगिता में महिला पुरुषों ने भाग लिया। श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर,में को शांति धारा की बोली कमलेश जैन पिंकी जैन अनूप जैन अक्षत ज...