हमीरपुर, जून 8 -- मौदहा, संवाददाता। कस्बे के मीरा तालाब मोक्षधाम की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। वर्षों से सुविधाओं के अभाव में मरघट उपेक्षा का शिकार है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। जर्जर बाउंड्रीवाल और मूलभूत सुविधाओं की कमी से लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मरघट की बाउंड्रीवाल कई स्थानों पर जर्जर हो चुकी है और कभी भी गिर सकती है। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को जान का खतरा बना रहता है।परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा बैठने जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश में कीचड़ व अंधेरे में दिक्कत और बढ़ जाती है। कई बार संबंधित अधिकारियों औ...