आगरा, दिसम्बर 1 -- तीर्थ नगरी सोरों में मार्गशीर्ष मेला में मोक्षदा एकादशी के दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिपदी गंगा में स्नान करने के लिए आए। मोक्षदा एकादशी के दिन हरिपदी किनारे दिनभर श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान किए। आश्रमों में साधु व संतों के द्वारा प्रवचन आयोजित हुए। सोमवार की सुबह से ही मोक्षदा एकादशी का स्नान पर्व शुरू हो गया। राजस्थान, मध्यप्रदेश के साथ ही आस-पास के जनपदों से सोरों आए श्रद्धालुओं ने हरिपदी गंगा में स्नान कर भगवान वराह व मां गंगा के मंदिर में दर्शन किए। गंगा किनारे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। हरिपदी किनारे आश्रमों पर भी धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही प्रवचन आयोजित किए। हरिपदी पर दोपरह बाद तक लोग गंगा में स्नान करते दिखे। मार्गशीर्ष मेला में भी बड़ी संख्या में लोग दिखाई दिए। मेला मैदान में चार...