पटना, मार्च 15 -- राजेन्द्र सेतु स्टेशन के पास शनिवार को ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तार टूटने से मोकामा-बरौनी रेलखंड पर एक घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा। इस दौरान पांच ट्रेने न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत, राज्यरानी, बलिया-सियालदह, गुवाहाटी एक्सप्रेस, मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस प्रभावित रहीं। मोकामा से टावर वैगन भेजकर तार को दुरुस्त किया गया। इसके बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ। मोकामा स्टेशन प्रबंधक हरिशंकर कुमार ने बताया कि बरौनी लाइन प्रभावित होने से 22234 न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत मोकामा स्टेशन पर लगभग डेढ़ और औंटा हॉल्ट पर 15510 राज्यरानी एक्सप्रेस लगभग ढ़ाई घंटे खड़ी रही। इसके अलावां 15647 गुवाहाटी एक्सप्रेस, 13106 बलिया सियालदह, 13030 मोकाम-हावड़ा एक्सप्रेस अन्य हॉल्ट और स्टेशनों पर खड़ी रही। (ओएचई) दुरुस्त होने के बाद मोकामा स्टेशन से ...