भागलपुर, अक्टूबर 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। गंगा नदी में जलस्तर में कमी आने के बाद जलमार्ग पर जहाजों का परिचालन फिर से शुरू हो गया है। वहीं दोबारा जलस्तर बढ़ने के कारण जहाजों को मोकामा ब्रिज के पास वर्टिकल क्लियरेंस को लेकर कोई समस्या नहीं आ रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बाबूपुर घाट से अभी तीन दिनों तक कार्गो मूवमेंट नहींजल परिवहन में राहत इधर, साहिबगंज से भागलपुर होते हुए पटना के बीच मालवाहक जहाजों की आवाजाही शुरू होने से जल परिवहन से जुड़े कारोबारियों और माल ढुलाई से जुड़े लोगों को राहत मिली है। नदी में पानी घटने के साथ ही जहाजों के सुरक्षित आवागमन के लिए जरूरी मार्ग भी अब साफ हो गया है। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अनुसार, मोकामा के पास गंगा नदी पर बने पुल के नीचे जहाजों के गुजरने के लिए अब पर्याप्त वर्टिकल क्लियरें...