पटना, फरवरी 27 -- शादी समारोह में विषाक्त भोजन खाने से 15 महिलाएं बीमार हो गए। घटना गुरुवार की सुबह पंचमहला की नौरंगा जलालपुर पंचायत के वार्ड-11 बाहापर गांव की है। सभी को पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और घबराहट की शिकायत होने के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में बासी भोजन खाने से फूड प्वाइजनिंग की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बाहापर निवासी वरुण राम के पुत्र पप्पू कुमार की शादी बुधवार को हुई थी। बारात निकलने के बाद देर रात तक घर में कार्यक्रम चलता रहा। इसी दौरान कुछ महिलाओं ने सुबह में तैयार भोजन को रात करीब 11 बजे खाई। जिसके बाद महिलाओं की तबीयत बिगड़ने लगी। गुरुवार की सुबह स्थिति गंभीर होते देख परिजनों ने सभी बीमार महिलाओं को बड़हिया रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। समय पर इलाज होने से सभी की हालत में सुधार है। सभी खतरे से बाहर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.