गोड्डा, अप्रैल 30 -- बसंतराय। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के मोकलचक गांव स्थित मोकलचक धाम में गुरुवार को जय मां विषहरी सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित माता महाकाली मंदिर के लोकार्पण और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश शोभा यात्रा से हुई। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी, गाजे-बाजे की धुन और जयकारों की गूंज ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। सुबह से ही मोकलचक धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा में भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं, आकर्षक रथ, ध्वज-पताकाएं और भक्ति गीतों की स्वर गुंज रही हैं। यात्रा मोकलचक धाम से निकलकर बसंतराय के ऐतिहासिक तालाब तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से जल भराई की गई। इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं, बल...