हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 10 -- पटना मेट्रो (Patna Metro) कॉरिडोर-टू में मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर टर्मिनल के बीच 12 मार्च से फिर से खुदाई शुरू होगी। इसके लिए रेलवे ने पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (पीएमआरसी) को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट दे दिया है। मोइनुल हक स्टेडियम से खुदाई शुरू हुई थी, लेकिन, राजेन्द्र नगर टर्मिनल के पहले रेलवे पटरी के समीप टनल तैयार करने के बाद रेलवे से एनओसी नहीं मिलने के कारण दिसंबर 2025 में ही निर्माण कार्य को रोक दिया गया था। इस कारण टनल तैयार होने में विलंब होगा। जानकारी के अनुसार मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर टर्मिनल होते हुए मलाही पकड़ी स्टेशन के पहले तक लगभग 1800 मीटर में टनल तैयार होना है। इसमें मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर टर्मिनल तक लगभग 800 मीटर में टनल तैयार किया जाएगा। इस बाबत पटना म...