रुडकी, सितम्बर 3 -- लक्सर,संवाददाता। मोंटफोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सैकड़ों बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में पहुंचे। नन्हे कान्हाओं की मुरली और राधा के स्वरूप में सजी बच्चियों ने सभी का मन मोह लिया। राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा। इसका शुभारंभ भगवान राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना और आरती से हुआ। प्रबंधक जसवीर सिंह, निदेशक दिग्विजय प्रताप सिंह तथा प्रधानाचार्या कुसुम देवी ने विधिवत पूजन किया। इसके बाद राधे-राधे भजन ने बच्चों और शिक्षकों में भक्ति का उत्साह भर दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: बांसुरी, मटकी और रंगोली सजाकर बच्चों ने बिखेरे रंग मटकी फोड़ कार्यक्...