पाकुड़, अप्रैल 7 -- पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत के मोंगलाबांध ग्राम स्थित प्राचीन काली मंदिर में मंगलवार को चैती काली पूजा का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा और काफी संख्या में श्रद्धालु मां काली के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। पूजा अनुष्ठान की शुरुआत सोमवार की मध्यरात्रि में पंडित प्रभाकर मिश्रा के मार्गदर्शन में विधि-विधान के साथ की गई। पूरी रात मंत्रोच्चार, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे। मंगलवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दर्जनों पाठों की बलि अर्पित कर पूजा का समापन किया गया। मंदिर में सार्वजनिक प्रतिमा के साथ-साथ कई श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर निजी रूप से भी मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की। इस मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.