लातेहार, मार्च 6 -- लातेहार,प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के मोंगर गांव में सोमवार की रात होलिका दहन के समय बम छोड़ने के दौरान चिंगारी उड़कर जितेंद्र सिंह के घर के पीछे रखे पुआल के ढेर में जा गिरी, जिससे पुआल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे पुआल के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया और पुआल जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पुआल पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। ग्रामीणों के अनुसार, होलिका दहन के दौरान कुछ लोगों द्वारा बम छोड़ा जा रहा था। इसी दौरान निकली चिंगारी पुआल के ढेर पर जा गिरी, जिससे आग भड़क उठी। हालांकि समय रहते ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग को फैलने से रोक लिया, अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.