हाजीपुर, मार्च 16 -- हाजीपुर। सं.सू. गैस की किल्लत का असर केक, पेटीज, वेज बर्गर, पैन पिज़्ज़ा, सबमरीन रोल, पनीर हॉट डॉग, चीज कॉर्न पॉप, मशरूम पॉप, पनीर चिल्ली पॉप, मिक्स वेज पॉप, समोसा, डोनट केक सहित दर्जनों नमकीन आइटम की सप्लाई बंद हो गई है। इससे मोंगनिज के फास्ट फूड ब्रांचों में सन्नाटे की स्थिति है। हाजीपुर स्थित फ्रेंचाइजी के मालिक सन्नी कुमार ने बताया कि इसकी वजह से काफी ग्राहक वापस लौट जाते हैं। फ्रेंचाइजी को काफी घाटा सहना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जब हम ग्राहक को उनके अनुसार समान ही नहीं देंगे तो वह यहां पर खरीदारी करने क्यों आएंगे। जो दुकान हर समय कस्टमर से भरी रहती थी, मांग पूरी नहीं होने की वजह से ग्राहक टूट रहे हैं। उन्होंने बताया कि मध्य पूर्व एशिया में युद्ध की वजह से गैस की किल्लत के कारण यह भारी संकट आन पड़ा है। अगर यह...