चंदौली, मई 28 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को "एक पेड़ मॉ के नाम" पहल के तहत विशेष पौधारोपण एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से रेलवे परिसरों, पार्कों, स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में हरियाली बढ़ाने, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण को प्रोत्साहित करने तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने कहा कि "जैसे हम अपनी माँ की सेवा करते हैं, वैसे ही हमें एक पेड़ लगाकर उसकी सेवा करनी चाहिए।" उन्होंने कहा कि प्रकृति एवं पर्यावरण की सुरक्षा सामूहिक सहभागिता एवं दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलावों से संभव है। यह भी पढ़ें- सूबेदारगंज स्टेशन पर एक पेड़ मां के नाम अभियान उन्होंने रेलकर्मियों एवं उनके पर...