कानपुर, सितम्बर 9 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता मॉस्को पुलिस द्वारा कानपुर के इंजीनियर चंदन गुप्ता को उठाने के मामले में चंदन की पत्नी स्नेहा गुप्ता ने मंगलवार को तीन वीडियो जारी किए। दो वीडियो में तो उन्होंने हाईकोर्ट के वकील और सांसद को मदद के लिए धन्यवाद दिया। वहीं तीसरे वीडियो में उन्होंने जानकारी दी कि उनके पति पर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे बेबुनियाद हैं और वह इस मामले में वीडियो में ज्यादा नहीं बोल सकती हैं। आपका अपना हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।स्नेहा गुप्ता ने अपने वीडियो में कहा कि पति चंदन को शनिवार रात 11:40 बजे गिरफ्तार कर मॉस्को पुलिस ले गई थी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: मॉस्को प्रकरण:: स्नेहा गुप्ता ने वीडियो जारी कर कहा मेरे पति पर सारे आरोप बेबुनियाद उनका फोन, पासपोर्ट ले लिया था। मुझे रविवार सुबह पत...