नई दिल्ली, जनवरी 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में जलभराव की समस्या का समाधान करने के लिए नए ड्रेनेज मास्टर प्लान 2025 से नालों का निर्माण शुरू किया जा रहा है। इसके तहत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पांच स्थानों पर 122.64 करोड़ रुपये की लागत से नालों का पुनर्निर्माण करने की योजना बनाई है। छह माह में इन नालों को नए प्लान से बनाकर तैयार किया जाएगा। इनकी जल निकासी क्षमता मौजूदा नालों से तीन गुना अधिक होगी। पीडब्ल्यूडी के उत्तरी रोड डिवीजन के तहत मॉडल टाउन-2 रोड, मॉडल टाउन-3 रोड और कुशल सिनेमा रोड पर 31.75 करोड़ रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर ड्रेन का पुनर्निर्माण किया जाएगा। वहीं, मॉल रोड एक्सटेंशन पर आजादपुर एच-पॉइंट से मुकरबा चौक तक 46.35 करोड़ रुपये और मॉल रोड पर कैंप चौक से आजादपुर एच-पॉइंट तक 44.54 करोड़ रुपये की नाला न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.