मॉल में '1 रुपये की सेल' की उड़ी अफवाह, टूट पड़ी लोगों की भीड़; भगदड़ जैसे हालात
नई दिल्ली, जून 28 -- मुंबई के मलाड पश्चिम स्थित इंफिनिटी मॉल में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सोशल मीडिया पर कपड़ों के शोरूम में सिर्फ 1 रुपये में सामान मिलने की खबर तेजी से वायरल हो गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मॉल पहुंच गए और दुकान के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में हालात इतने बिगड़ गए कि वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा। यह भी पढ़ें- मुंबई लोकल में हत्या, आरोपी ने कबूल कर लिया जुर्म; खुद ही बताई पूरी कहानी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मॉल के भीतर अचानक हजारों लोग एक ही दिशा में दौड़ने लगे, जिससे धक्का-मुक्की शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी लोगों की भारी भीड़, चीख-पुकार और अव्यवस्था साफ दिखाई दे र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.