गुड़गांव, जनवरी 8 -- गुरुग्राम। सोहना रोड स्थित आइरिया मॉल को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में बादशाहपुर पुलिस ने एक डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने खुद को बड़ा अपराधी दिखाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बुधवार को मॉल के आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ था। संदेश में लिखा था कि अगले दिन मॉल को भारी नुकसान पहुंचाया जाएगा। जब मॉल प्रबंधन ने उस नंबर पर संपर्क किया, तो दूसरी ओर से बात कर रहे व्यक्ति ने खुद को एक बड़े गैंग का सक्रिय सदस्य बताते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। थाना बादशाहपुर के प्रबंधक विजयपाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 29 वर्षीय बासु के रूप में हुई है। वह म...