छपरा, अप्रैल 6 -- फोटो : शहर के आदर्श मध्य विद्यालय, रतनपुरा में प्रातः कालीन विद्यालय संचालन के पहले दिन सोमवार को प्रार्थना सत्र में शामिल बच्चे छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सरकारी विद्यालयों में सोमवार से मॉर्निंग स्कूल व्यवस्था की शुरुआत के साथ ही पहले दिन उत्साह, अफरा-तफरी और चुनौतियों का मिला-जुला नज़ारा देखने को मिला। सुबह जल्दी स्कूल पहुँचने की जल्दबाज़ी में जहां शिक्षक-शिक्षिकाएं व्यस्त दिखे, वहीं कई छात्र-छात्राएं नींद से जूझते नजर आए।सुबह के समय परिवहन की कमी के कारण कई शिक्षक समय पर वाहन नहीं मिलने से देर से पहुंचे, जबकि दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले शिक्षक तड़के चार-पांच बजे ही घर से निकल गए थे। विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही और कई बच्चे क्लास में ऊँघते दिखे। कुछ छात्र बिना नहाए और बिना नाश्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.