रामगढ़, मई 26 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी नई सराए रोड में रेलीगढ़ा पुल के समीप मंगलवार को सुबह में लगभग 6 बजे मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला को बाइक सवार ने धक्का मार दिया। जिसमें रेलीगढ़ा निवासी महिला विनिता बोहरा गंभीर रुप से घायल हो गईं। इस दुर्घटना में बाइक सवार रिवर साइड निवासी भास्कर भी घायल है। दुर्घटना के बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने दोनो को उठाकर गिद्दी अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर दोनो को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। महिला को इलाज के लिए रांची के अस्पताल में रेफर किया गया। जबकि बाइक सवार को रामगढ़ के सदर अस्पताल रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया रेलीगढ़ा निवासी महिला विनिता बोहरा अन्य महिलाओं के साथ मंगलवार को सुबह में लगभग 6 बजे मॉर्निंग वॉक से लौट रही थी। इसी दौरान गिद्दी की ओर रामगढ़ की ओर जा...