देहरादून, दिसम्बर 13 -- डालनवाला क्षेत्र में एक 88 वर्षीय बुजुर्ग मॉर्निंग वॉक के दौरान रास्ता भटक गए। पुलिस ने उन्हें तत्काल ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आराघर चौकी प्रभारी नरेंद्र कोटियाल के मुताबिक शनिवार सुबह राकेश नेगी निवासी तेग बहादुर रोड ने चौकी पर सूचना दी कि उनके पिता मंगल सिंह नेगी की याददाश्त कमजोर है। वह सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। डालनवाला पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित की। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अस्पताल और बस स्टैंड में तलाश शुरू की। बताया कि बुजुर्ग मंगल सिंह नेगी को सीएमआई हॉस्पिटल के पास सकुशल बरामद कर लिया। बुज़ुर्ग अपने विषय में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे थे और घर का रास्ता भटकने के कारण परेशान दिख रहे थे। पुलिस ने परिजनों को भविष्य में बुज़ुर्ग को अकेला न छोड़ने के संबंध में उचित हिदायत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.