मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व प्रधान को गोलियों से छलनी किया, बदमाशों ने 4 गोली मारीं
हिन्दुस्तान संवाद, मई 4 -- कौशांबी के चायल में संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आलमचंद गांव में सोमवार की भोर मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व प्रधान को बेखौफ बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया। उनको करीब चार गोलियां लगी हैं। एसआरएन प्रयागराज में स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की कोई ठोस वजह फिलहाल खुलकर सामने नहीं आई है। सनसनीखेज वारदात का अनावरण करने के लिए एसपी ने तीन टीमों का गठन किया है। आलमचंद निवासी 50 वर्षीय मनोज कुमार वर्ष 2010 से 2015 तक गांव के प्रधान रह चुके हैं।मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व प्रधान पर फायरिंग, 4 गोली लगीं सोमवार की सुबह वो मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। स्थानीय गांव स्थित महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के पीछे महुआरी बाग रोड पर अचानक आए बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनके ऊपर 315 बोर के तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.