लखीसराय, मई 7 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला समाहरणालय स्थित गांधी मैदान में मॉर्निंग वॉक के दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार गुरुवार को सुबह सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित कर्मी को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम अस्पताल के अंदरूनी सफाई व्यवस्था से संतुष्ट दिखे, हालांकि अस्पताल परिसर की साफ-सफाई को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। डीएम आरटीपीसीआर लैब भी पहुंचे, जहां लंबे समय से रखे गए सामान को अव्यवस्थित देख तत्काल उसे व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। डीएम कहा कि अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं रहनी चाहिए। सभी वार्ड को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित रखना आवश्यक है। पूछताछ काउंटर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां तैनात कर्मी को मरीज एवं उनके प...