रायबरेली, अप्रैल 6 -- जगतपुर (रायबरेली),संवाददाता। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के थानाक्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक 52 वर्षीय अधेड़ को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जगतपुर थानाक्षेत्र के पूरबगांव निवासी अजय सिंह (52) पुत्र राम नारायण सिंह सोमवार की सुबह करीब सात बजे घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। जगतपुर-सलोन रोड पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि अजय सिंह काफी दूर तक घिसटते चले गए, जिससे उनका शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और मौके पर ही उनकी जान चली गई।राहगीरों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.