लखनऊ, मई 23 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी के गोलाकुआँ स्थित रोशन लॉन के पास शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मॉर्निंग वॉक पर निकली 38 वर्षीया साधना मौर्या को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साधना उछलकर पंद्रह फुट दूर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और परिजनों को जानकारी दी। परिजन उन्हें तत्काल ऐरा अस्पताल ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत साधना के परिवार में उनके पति आनंद टिंकू मौर्या, एक बेटा और एक बेटी हैं। इस अचानक हुई दर्दनाक घटना से प...