बलिया, जनवरी 3 -- रसड़ा (बलिया)। रसड़ा-मऊ मार्ग पर गढ़िया गांव के पास शनिवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे टहलने के बाद चाय की दुकान पर खड़े होकर चाय पी रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। बेकाबू पिकअप ने बिजली खंभे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। भाग रहे पिकअप को पुलिस ने कब्जा में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गढ़िया निवासी 50 वर्षीय शंकर खरवार, 55 वर्षीय अखिलेश गुप्त और 60 वर्षीय अशोक कुमार सुबह में टहलने के लिए निकले थे। टहलने के बाद तीनों लोग गांव के ही रेलवे क्रासिंग से कुछ दूर पहले सड़क की पटरी पर स्थित अशोक गोंड की दुकान पर खड़े होकर .

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...