बिहारशरीफ, मार्च 23 -- हिलसा के हिलसा-चिकसौरा बाइपास के पास हुई घटना भूमि विवाद में घटना की आशंका, पटना में चल रहा इलाज फोटो : हिलसा03-हिलसा के हिलसा-चिकसौरा बाइपास पर रविवार की सुबह जांच करते पुलिस पदाधिकारी। हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हिलसा-चिकसौरा पश्चिमी बाइपास के पास रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले जमीन कारोबारी को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनके सीने में लगी। जख्मी बेलवाबाग निवासी नंदलाल यादव 35 वर्षीय पुत्र भूषण यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। फिलहाल निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। भूमि विवाद में घटना को अंजाम देने की आशंका जतायी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सुबह में भूषण टहलने के लिए निकले थे। तभी घात लगाये बाइक सवार तीन बदमाशो...