रुद्रपुर, फरवरी 28 -- किच्छा। पुत्र के साथ मॉर्निंग वॉक कर रही महिला बाइक की टक्कर से घायल हो गई। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। शनिवार सुबह संगीता निवासी लालपुर अपने पुत्र अनमोल के साथ लालपुर में मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। वहीं सोनू और सुनील निवासी ग्राम सुतईया पुलभट्टा बाइक पर सवार होकर रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। लालपुर मजार के पास संगीता बाइक की चपेट में आ गई। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...