प्रयागराज, जून 28 -- शांतिपुरम कॉलोनी में रविवार को मार्निंग वाक कर रही महिला की चेन छीन कर बदमाश फरार हो गया। महिला ने फाफामऊ थाने में तहरीर दी है। कॉलोनी में लगातार हो रही चेन स्नेचिंग की घटना से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक, शांतिपुरम मातादीन का पूरा की रेनू देवी का आरोप है कि कॉलोनी में रविवार को मार्निंग वाक कर रही थी। तभी पीछे से एक युवक मास्क लगाकर आया और उसके गले से चेन छीनकर फरार हो गया। तीन दिन पहले शांतिपुरम के रहने वाले एक पत्रकार की पत्नी का बदमाश चेन छीनकर फरार हो गए थे। लगातार कॉलोनी में चेन स्नेचिंग की घटना से लोग दहशत में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...