मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- औराई। महेशवारा पंचायत के चैनपुर निवासी गणेश राम के 24 वर्षीय पुत्र बब्बी कुमार की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वह बुधवार की सुबह दोस्तों के साथ बागमती परियोजना बांध पर टहलने के लिए गया था, जहां अचानक गिर गया। परिजनों की मदद से उसे एसकेएमसीएच ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। बब्बी परदेस में रहकर नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही गांव आया था। दो भाइयों में बड़ा था। गणेश राम निजी स्कूल चलाते हैं। मुखिया रामस्वार्थ राम ने मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...