मधुबनी, अप्रैल 25 -- हरिचंद्र यादव लदनियां। शनिवार की सुबह सड़क हादसे में झंझारपुर विधानसभा के पूर्व विधायक जगदीश नारायण चौधरी के नाती करौन्हा गांव निवासी संजीव कामत की मौत हो गई। वे 57 वर्ष के थे। संजीव कामत तेनुआही गांव स्थित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक थे। घटना उस समय हुई जब वह मॉर्निंग वाक कर रहे थे। एनएच 227 पर स्थित पद्मा पेट्रोल पम्प के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार ठोकर मारी। परिजन उसे आनन-फानन में जयनगर स्थित अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिक्षक संजीव की सड़क हादसे में आकस्मिक मौत से इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया। यह भी पढ़ें- मॉर्निंग वाक के दौरान शिक्षक को वाहन ने मारी ठोकर, मौत उनकी दो संतानों में एक पुत्र व एक पुत्री शामिल हैं। दोनों की पढ़ाई-लिखाई जारी है। मृतक संजीव कामत के अतिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.