बरेली, फरवरी 9 -- बिजली चोरी पर अंकुश लगाने एवं राजस्व वसूली में सुधार के उद्देश्य से रविवार को एक व्यापक मॉर्निंग रेड (सघन चेकिंग अभियान) चलाया गया। मुख्य अभियन्ता ज्ञान प्रकाश के निर्देश पर अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी एवं अवर अभियन्ताओं के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने भोजीपुरा, नवाबगंज, फतेहगंज पूर्वी, इज्जतनगर, मीरगंज एवं लालफाटक क्षेत्रों में कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 796 परिसरों की जांच की गई, जिसमें 146 परिसरों पर सीधे कटिया डालकर विद्युत चोरी पकड़ी गई। मौके पर ही संबंधित परिसरों के संयोजन विच्छेदित कर विद्युत केबल जब्त कर एफआईआर दर्ज कराई गई। कार्रवाई के दौरान लगभग छह लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। साथ ही बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के अंतर्गत 35 नए पंजीकरण कराए गए। मुख्य अभियन्ता ज्ञान प्रकाश ने चेतावनी दी कि ऐसे अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.