मॉर्निंग रेड में 11 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर, मई 11 -- पावर कॉरपोरेशन की टीम ने रविवार सुबह डिबाई कस्बा क्षेत्र में मॉर्निंग रेड अभियान चलाकर 11 घरों में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान का नेतृत्व कर रहे अवर अभियंता संजय सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान टीम ने सुवराती, नूर मोहमद, सलमान, जमील, जुवैद, नुरहसन, आरिफ, साजिद अली, शालू, सरवर हुसैन, जुवैर आदि को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा। जांच में कुछ उपभोक्ता कटिया डालकर तथा कुछ सीधे लाइन से बिजली चोरी करते पाए गए। टीम ने मौके पर वीडियो और फोटो साक्ष्य एकत्र करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। संजय सिंह ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए मॉर्निंग रेड अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.