मॉर्निंग कोर्ट का समापन, सोमवार से नियमित कोर्ट
रांची, जून 27 -- रांची। सिविल कोर्ट में 3 माह से संचालित मॉर्निंग कोर्ट का शनिवार को अंतिम दिन रहा। अब 29 जून से सिविल कोर्ट पूर्व की भांति नियमित समय पर संचालित होगा। कोर्ट प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सोमवार से न्यायिक कार्य सुबह 10:30 से शुरू होंगे और 4:30 बजे तक चलेंगे। इस संबंध में पूर्व में ही अधिसूचना जारी कर न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को सूचित कर दिया गया था। गौरतलब है कि गर्मी को देखते हुए सिविल कोर्ट में पिछले 3 माह से मॉर्निंग कोर्ट चल रहा था। इस दौरान न्यायिक कार्य सुबह के समय संपन्न किए जा रहे थे। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर सिविल कोर्ट का समय बदला, 29 जून से सुबह 10:30 बजे से होगी न्यायिक कार्यवाही अब मॉर्निंग कोर्ट की अवधि समाप्त होने के बाद न्यायालय पुनः अपने नियमित समय-सारिणी के अनुसार कार्य करेगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.